सफाई व्यवस्था की खुली पोल, स्वयं सफाई करते नजर आए शिवली कस्बा वासी

राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात। 


केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार भले ही साफ सफाई को लेकर भले ही कितने दावे करती हो लेकिन ये दावे सिर्फ कागजी ही साबित हो रहे हैं, जिसके जिम्मेदार सिर्फ सरकारी धन लेने वाले सरकार के नुमाइंदे ही हैं। सरकार ग्रामीण आंचल तक साफ सफाई की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से सफाई अभियान एवं स्वच्छता पखवाड़ा चलाकर साफ सुथरा बनाने का दावा कर रही हों लेकिन सरकार के नुमाइंदे ही सरकार की मनसा को पलीता लग रहे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा विकास की ऊंचाई छूने का ढिंढोरा पीटकर नगर में विकास की गंगा बहा जाने का दावा करने वाली नगर पंचायत शिवली का है। कस्बे की गलियों में व्याप्त गन्दगी एवं बजबजाती नालियां नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था भी मनमाने ढंग से कराए जाने का खामियाजा भुगत रहे कस्बावासियों ने खुद ही सफाई करना शुरू कर दिया है। कस्बे की कई गलियों में व्याप्त गंदगी को लेकर कस्बा वासी सफाई व्यवस्था में भेदभाव किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।


मुख्य सड़क पर लगा कूड़े का ढेर



                   बताते चलें कि शिवली नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर बढ़ती जा रही लापरवाही से कस्बा वासियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। शिवली कस्बे की गंदगी से पटी पड़ी कीचड़ युक्त सड़कें एवं बजबजाती नालियां सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। इन दिनों हालात यह है कि कस्बा वासियों का गलियों से निकलना मुश्किल है। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार अभियान चला रही हो लेकिन जिम्मेदार अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सरकार की मनसा को पलीता लगा रहे हैं। शिवली कस्बे के मुख्य मार्ग पर जब गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है तो बस्ती का क्या हाल होगा यह बताने की जरूरत नहीं है। कस्बे की गलियां भले ही कूड़े से पटी पड़ी हों और नालियां कीचड़ से बजबजा रही हों लेकिन नगर पंचायत प्रशासन के कान में जूं रेंगती नजर नहीं आ रही है। 

सफाई ना होने से स्वयं सफाई करता कस्बा वासी



सफाई व्यवस्था में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा लापरवाही बरते जाने पर अब लोगों ने खुद ही सड़कों एवं नालियों में झाड़ू लगाना शुरू कर दिया है। कस्बे के हालात यह है कि कुछ खास खास मोहल्लों को छोड़कर अधिकतर स्थानों पर गंदगी का साम्राज्य व्याप्त हो चुका है। कस्बा वासी सफाई व्यवस्था में भी राजनीतिक विद्वेष के चलते भेदभाव किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। मजे की बात तो यह है कि नगर के सभासदों ने भी सफाई व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से मौन धारण कर लिया है कोई भी सभासद नगर में व्याप्त गंदगी के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

वहीं इस प्रकरण में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अभियान चला कर सफाई करवाई जा रही है। नगर वासियों की समस्या को जल्द ही दूर करवाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top