अनियंत्रित रोडवेज और प्राइवेट बसों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, दो नाजुक हालत में हैलेट रेफर

राहुल मिश्रा
0


चौबेपुर-विधूना राजमार्ग पर अक्सर रोडवेज और प्राइवेट बसों में आगे निकलने की रहती है होड़, बड़ा हादसा होते-होते टला 

शिवली कानपुर देहात।

बुधवार की सुबह चौबेपुर-बिधूना राजमार्ग पर बारनपुर कहिंजरी स्थित बड़ौदा बैंक के सामने रसूलाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस आगे चल रही प्राइवेट बस को ओवर टेक करते हुए अनियंत्रित होकर पीछे से प्राइवेट बस से टकरा गई जिससे बस में बैठी सवारियों के बीच अफरातफरी मच गई। हादसे में एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली भेजा। जहां दोनों की प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है।

                     

हादसे के बाद जांच करती पुलिस टीम 

                       बताते चलें कि चौबेपुर - बिधूना राजमार्ग पर बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे बारनपुर कहिंजरी स्थित बड़ौदा बैंक के सामने रसूलाबाद से चल कर आ रही प्राइवेट बस के पीछे रोडवेज बस चालक ने ओवर टेक करते वक्त अनियंत्रित हो गया और प्राइवेट बस में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें सवारियों के बीच अफरातफरी मच गई। रोडवेज बस पर सवार 45 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र दयाराम निवासी नवलपुर, लालू रसूलाबाद तथा थाना रसूलाबाद के ग्राम मलखानपुर निवासी 25 वर्षीय नेहा पुत्री रामआसरे शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल रसूलाबाद से कानपुर जा रहे थे। हादसे के बाद बस में सवारियों के बीच चीख पुकार मच गई। 

हादसे के दौरान घायल का इलाज करता स्वास्थ्य कर्मी 



स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली भेजा।जहां नाजुक हालत देख मौजूद डा सिंधुजा ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। औनहां चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में एक युवती समेत दो लोग घायल हो गए हैं। उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा ओवरटेक की वजह से हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top