शिवली कानपुर देहात।
आसमान से बरस रही आग, झुलसा देने वाली धूप के बीच राहगीरों का सफर जहां एक ओर कठिन होता जा रहा तो वहीं दूसरी ओर समाज सेवी राजू तिवारी ने अलग-अलग इतनों पर छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत पिला राहगीरों के गले तर कर रहे हैं। लोग इस पुनीत कार्य के लिए उनकी जमकर सराहना भी कर रहे हैं और शर्बत पीकर राहत महसूस कर रहे हैं।
![]() |
| राहगीरों को शरबत पिलाते समाजसेवी |
इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया है। आसमान से जैसे मानो आग बरस रही हो और आम जनमानस का चलना फिरना मुश्किल कर दिया है। जबरदस्त गर्मी एवं और आसमान से बरस रही आग राहगीरों को परेशान कर रही है। सबसे अधिक मुसीबत बाइक सवार राहगीरों एवं पैदल चलने वालों को उठानी पड़ रही है। कुछ दूरी पर चलने के बाद ही लोग पानी की तलाश करने लगते हैं। राहगीरों को गर्मी से राहत दिलवाने के उद्देश्य से शिवली क्षेत्र के भोला निवादा गांव के प्रमुख समाजसेवी राजू तिवारी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शरबत वितरण का आयोजन किया जा रहा है। जहां प्रत्येक दिन अलग-अलग जगहों पर शर्बत वितरण किया जा रहा है वहीं मंगलवार को भी पंचमपुरवा, गहरा चौराहा तथा पुलिस चौकी औनहां पर आने जाने वाले राहगीरों सहित ई रिक्शा,पैदल व दोपहिया वाहन सवारों ने शर्बत पी कर राहत महसूस की। समाज सेवी राजू तिवारी ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं,मानव ही मानव के काम आता है इस लिए सभी को ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए। शर्बत वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय राजपूत, पुष्पेन्द्र सोनकर, शरदेन्दु पाण्डेय, गोलू शुक्ला, राम जी अवस्थी आदि मौजूद रहे।


