शिवली कानपुर देहात।
कोतवाली क्षेत्र के कन्हैया पुरवा गांव में पूर्व में हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गुरुवार को पुनः जमकर मारपीट हो गई, मारपीट के दौरान एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों गुटों के मुकदमे दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है ।
घटना के संबंध में कन्हैया पुरवा गांव निवासिनी गीता देवी पत्नी राजेश ने बताया कि उसके पुत्र विशाल से पूर्व में किसी बात को लेकर गांव के आकाश से विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर गुरुवार को करीब 2:30 बजे आकाश अपने पिता प्रेम कुमार व चाचा विजय कुमार के साथ उसके घर पर चढ़ आये और अकारण गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर लाठी डंडों से उसे पर हमला कर दिया। गीता देवी की चीख पुकार सुनकर उसका पति राजेश व पुत्र विशाल उन्हें बचाने आए तो आरोपित जनों ने उन्हें भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जबकि दूसरे पक्ष के आकाश ने बताया कि गांव के राजेश के पुत्र विशाल से परिवारिक बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। गुरुवार को वह अपने पिता प्रेम कुमार के साथ उनके घर जाकर आकाश के पिता राजेश से शिकायत कर रहा था उसी समय विशाल व उसके पिता राजेश नाराज होकर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर साबर व लाठी से उस पर हमला कर दिया। बचाने आए पिता प्रेम कुमार को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज कर छानबीन की जा रही है।


