कानपुर देहात सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव उर्फ बबलू राजा ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय में हजारों कार्यकर्ताओ के साथ किया धरना प्रदर्शन pic.twitter.com/EdpupZZ3OK
— UP Live Vision 24×7 (@uplivevision) June 11, 2026
कानपुर देहात - समाजवादी पार्टी ने जनपद कानपुर देहात में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पेपर लीक और किसानों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय माती पहुंचकर नारेबाजी कर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन इटावा लोकसभा सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया और जिलाध्यक्ष अरुण यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में किया गया। हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
![]() |
| कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस और विरोध जताते सपाई |
इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि प्रदेश और देश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और जनता सरकार की नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।
![]() |
![]() |
| विरोध प्रदर्शन करते सामाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता |




