शिवली कानपुर देहात।
बारखेड़ा गांव में खरपतवार में आग लगाने से एक किसान के खेत में पड़ा अनाज जल गया व यूके लिप्टस के पेड़ झुलस गए। पीड़ित किसान ने कोतवाली पहुंच आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है, मामले को दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
घटना के सम्बन्ध में ई ब्लॉक पनकी कानपुर नगर निवासी सौरभ शुक्ला पुत्र किशन लाल ने शिवली कोतवाली पुलिस शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी कृषि भूमि तहसील मैथा क्षेत्र के बाराखेडा गांव में है। बीते माह 16 मई की दोपहर उसके खेत का बटाईदार खेत में पड़े अनाज की सफाई कर रहा था तभी बगल के खेत मालिक जय प्रताप सिंह, ग्राम भूल थाना सचेंडी कानपुर नगर का भी खेत है। उनका बटाईदार हरी तिवारी निवासी ग्राम चम्पतपुर थाना शिवली ने अपने खेत में पड़े खरपतवार में आग लगा दी। आग फैलते हुए उसके खेत में आ गयी जिससे खेत में पड़ा गेहूं जल गया व यूके लिप्टस पेड़ झुलस गए और उसे काफी नुकसान हुआ है।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर पर आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


