Kanpur dehat News। शिवली पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन कर रहे दो ट्रैक्टर किए सीज

राहुल मिश्रा
0

 कानपुर देहात - सोमवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के उदेतपुर गांव के बाहर अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने सूत्रों द्वारा जानकारी होने पर मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया है।

पुलिस कार्यवाही में सीज ट्रैक्टर 
    बताते चलें कि औनहां चौकी प्रभारी अजय कुमार व दीवान राजपाल, आरक्षी गौरव, नरेंद्र के साथ क्षेत्र भ्रमण में थे तभी गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी मिली कि उदेतपुर गांव के बाहर अवैध मिट्टी खनन के कार्य में दो ट्रैक्टर लगे हैं और गांव में मिट्टी ला रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर चालक हड़बड़ा गये उन्हें रोक कर पुलिस ने पूछताछ के बाद उदेतपुर गांव के बाहर बम्बी पुलिया के पास ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अबैध मिट्टी खनन करने वाले दो ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top