कानपुर देहात। दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत चौदह के खिलाफ मामला दर्ज

राहुल मिश्रा
0

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष की दबंगई आई सामने मारपीट में दलित समुदाय का युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

 कानपुर देहात - आम रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहा सुनी के दौरान जमकर चले लाठी डंडे। मारपीट के दौरान दो सगे भाइयों समेत दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर जहां तीन लोगों के खिलाफ गाली गलौज कर मारपीट करने एवं जान से मार देने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है वही घटना में घायल हुए दलित युवक की तहरीर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 11 लोगों के खिलाफ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मार देने की धमकी देने एवं दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है पुलिस ने दोनों पक्षों को रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

             

घायल शेखर बेरिया

                  नगर पंचायत शिवली के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी दलित समुदाय का युवक शेखर बेरिया पुत्र संतोष कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम करीब 7 बजे वह अपने गांव प्रतापपुर उदैत ऑटो लेकर गेहूं लेने के लिए अपने घर जा रहा था वह जैसे ही गांव के निवासी रामकुमार वर्मा पुत्र मनोहर के दरवाजे पर पहुंचा तो रामकुमार का ट्रैक्टर आम रास्ते में खड़ा था उसने ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा तो रामकुमार गाली गलौज करने लगे इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी तभी रामकुमार पुत्र मनोहर, सोनू , सुनील, अनिल, गोरे पुत्रगण रामकुमार, दबंग भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, नीरज वर्मा, धीरज वर्मा पुत्रगण शंभू वर्मा, गोलीदीन, सुशील लाल पुत्रगण रामबाबू वर्मा आदि लोग जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मार देने की धमकी देकर लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट की जानकारी मिलने पर जब उसका भाई हेमंत बचाने आया तो उसकी बाइक गिरा दी तथा उसकी भी पिटाई कर दी मारपीट के दौरान दोनों को काफी चोट आई है। उक्त लोगों ने ऑटो एवं बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी है। 

वहीं दूसरे पक्ष के सोनू कुमार पुत्र रामकुमार ने भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह अपने घर के सामने ट्रैक्टर खड़ा कर उर्द उतर रहा था तभी हेमंत पुत्र संतोष अपनी बाइक से आकर ट्रैक्टर के सामने लगा दी और गाली गलौज व मारपीट करने लगे उसके बाद हेमंत का भाई अमित एवं शेखर ऑटो लेकर मौके पर आ गए और लाठी झंडा चला दिया तथा जान से मार देने की धमकी दी। 

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top