बड़े ही धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ पत्रकार का अवतरण दिवस

राहुल मिश्रा
0


42 वर्षों से पत्रकारिता जगत में अपना अलग ही स्थान बनाए हैं आलोक दत्त चतुर्वेदी 

  कानपुर देहात - शुक्रवार को शिवली प्रेस क्लब कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार आलोक चतुर्वेदी का 63 वां अवतरण दिवस केक काटकर बड़े ही हर्ष के साथ साथी पत्रकारों ने मनाया और उन्हें जन्म दिन की बधाई दी।

केक काटकर वरिष्ठ पत्रकार को बधाई देते साथीपत्रकार
      बताते चलें कि शिवली स्थित प्रेस क्लब कार्यालय में प्रेस क्लब अध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 42 वर्षों से पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार, प्रेस क्लब शिवली के संरक्षक आलोक दत्त चतुर्वेदी जी का 63 वां जन्मदिन दिन साथी पत्रकारों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ केक काटा और फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान पत्रकारों से प्रेस क्लब अध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार गीतेश अग्निहोत्री, शिव शंकर पाण्डेय, राहुल मिश्रा व सुशील यादव मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top