शिवली क्षेत्र से लापता तीनों किशोरों को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

राहुल मिश्रा
0

तीनों किशोर कानपुर सेंट्रल स्टेशन से बरामद। भाऊपुर चौकी प्रभारी सोनवीर और उनकी पुलिस टीम के द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की, किशोरों के परिजनों ने की चौकी प्रभारी की जमकर सराहना। 


शिवली कानपुर देहात।

बीते बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के भीखर गांव स्थित बुद्धेश्वर मंदिर में आयोजित किये गए भंडारे में प्रसाद खाने निकले तीन किशोर रहस्य मय ढंग से अचानक गायब हो गए। एक साथ तीन किशोरों के लापता हो जाने से क्षेत्रीय लोगों तथा परिजनों के बीच हड़कंप मच गया है। मामले की तहरीर मिलने पर हरकत में आई भाऊपुर चौकी पुलिस ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से तीनों किशोरों को सकुशल बरामद कर लिया है। परिजनों द्वारा भाऊपुर चौकी पुलिस की जमकर सराहना की जा रही है।


पुलिस टीम के साथ किशोर


                    बताते चलें कि शिवली कोतवाली क्षेत्र के भीखर गांव निवासी अजय कुमार गौतम द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया  कि उसके गांव में स्थित बुद्धेश्वर मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन के पश्चात बुधवार को वहां भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें प्रसाद खाने के लिए उसका 12 वर्षीय पुत्र शिवा गौतम गांव के अपने साथी 13 वर्षीय यश सोमवंशी तथा 10 वर्षीय अवधेश सोमवंशी के साथ दोपहर करीब 11 बजे गए थे। 

भंडारे के बाद तीनों किशोर एक साथ हुए थे लापता।

प्रसाद खाने के बाद से तीनों किशोर रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं ।काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। एक साथ तीन किशोरों के गायब हो जाने से उनके परिजनों के बीच हड़कंप मच गया था। ग्रामीण तरह तरह के कयास लगाने लगे थे। मामले की जानकारी मिलते ही भाऊपुर चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ सक्रिय हो गए और तलाश करते हुए कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंच गए जहां से तीनों किशोरों को सकुशल बरामद कर लिया। बरामद करने के बाद चौकी पुलिस ने तीनों किशोरों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।

सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद किया किशोरों को

शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तीनों बच्चों को सीसीटीवी की फुटेज का सहारा लेकर उनकी तलाश की जा रही थी। तीनों किशोर गोविंद नगर रेलवे स्टेशन कानपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में देखे गया था। तीनों किशोरों को पुलिस द्वारा कानपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top