सीएचसी शिवली में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट शुरू होने से ग्रामीणों ने जताया हर्ष

राहुल मिश्रा
0

 चिकित्सा प्रभारी सिद्धार्थ वर्मा के अथक प्रयासों से सीएचसी शिवली में होगी हर प्रकार की निशुल्क शारीरिक जांच


शिवली कानपुर देहात 


स्वास्थ्य केंद्र शिवली के चिकित्सा प्रभारी के अथक प्रयासों से शुरू हुई ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट से आने वाले मरीजों को अब अपनी शारीरिक जांचों के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ रहा है। अभी तक शारीरिक जांचों के लिए मरीजों को हजारों रूपये तक खर्च करने होते थे। अब सीएचसी में जांचे निःशुल्क हॉकी जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

                जानकारी के मुताबिक अब तक शिवली क्षेत्र के लोगों को अस्वस्थ होने पर उन्हें सीबीसी, एम पी,  एलएफटी, एएनसी, आरबीएस, एचआईवी, एचसीबी, एचबी एसी, आदि जांचों को करवाने के लिए कानपुर शहर जाकर वहां स्थित निजी चिकित्सालयों की लैब से जांच करवाने के लिए भटकना पड़ता था और अधिक धन खर्च के साथ ही समय भी बर्बाद होता था। क्षेत्रीय मरीजों की समस्याओं का निराकरण कराए जाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सिद्धार्थ वर्मा द्वारा विभागीय अधिकारियों से लैब शुरू कराए जाने की फरियाद की गई थी जिस पर अधिकारियों की स्वीकृति मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली में लैब टेक्नीशियन विनय कुमार व पवन तथा लैब ऑपरेटर मोहित को तैनात कर यहां लैब का शुभारंभ कर दिया गया है। 

सैंपल की जांच करते लैब टेक्नीशियन विनय कुमार 


चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि इस लैब में आधुनिक पद्धति से सीबीसी, एमटीएल एफटी, ए एन सी ,आरबीएस ,एचआईवी, एचसीबी ,एचबीएसी आदि जाचों की सुविधा उपलब्ध हो जाने से अब आने वाले मरीजों को कहीं भटकना नहीं पड़ रहा है और उनकी निशुल्क सभी जांच यहां आसानी से कराई जाने लगी है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। चिकित्सा प्रभारी के अथक प्रयासों की क्षेत्रीय लोगों ने जमकर सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top