पास्को एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

राहुल मिश्रा
0


शिवली कानपुर देहात।

शिवली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपित युवक को पुलिस ने सोमवार को लुधौरा गांव के पास छापा मार कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

           

गिरफ्तार आरोपी हर्षित 

                   कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि दो माह पुर्व उसकी नाबालिक पुत्री को ग्राम लुधौरा निवासी हर्षित बहला फुसलाकर भगा ले गया था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 28 अप्रैल को किशोरी को बरामद कर न्यायालय  में पेश किया था। तब से आरोपित युवक फरार चल रहा था। सोमवार को बाघपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार शर्मा, सिपाही सोनवीर तथा सुमित कुमार ने लुधौरा गांव के पास छापा मारकर आरोपित युवक हर्षित को गिरफ्तार कर लिया। 

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पाक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top