शिवली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दस जुआड़ी गिरफ्तार

राहुल मिश्रा
0


कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह के मजबूत सूचना तंत्र पर शिवली पुलिस को मिली एक और बड़ी कामयाबी


शिवली कानपुर देहात।

 लुधौरा, बाघपुर गांव के पास जंगल में चल रहे जुआंड़ खाने की सटीक जानकारी मिलने पर पुलिस ने मंगलवार रात घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 10 जुआंरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 58400 रुपये एवं एक नोट एक हजार का पुराना बरामद कर पकड़े गए आरोपितों को जेल भेज दिया है।

            

पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए जुआड़ी



                    जानकारी के अनुसार मैथा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह , औनहां चौकी प्रभारी अजय कुमार राय, सिपाही गौरव कुमार, नरेंद्र कुमार के साथ मंगलवार रात करीब 10बजे गस्त करते हुए बैरी सवाई तिराहे पर पहुंचे। उसी दौरान शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर को मजबूत सूचना तंत्र के आधार पर  सूचना मिली कि ग्राम लुधौरा बाघपुर के पास जंगल में जुआंड़ खाना चल रहा है। मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाल ने, सिपाही मोहित यादव, जगदीप, जय कृष्ण, शिव वर्धन, दीपक, संजय , पंकज, राजकुमार, अभिषेक कुमार, रवि कुमार के साथ पुलिस ने लुधौरा गांव के पास जंगल की घेराबंदी कर वहां छापा मारा। पुलिस बल को देख जुआंरियों के बीच हड़कंप मच गया ।पुलिस ने भारी मशक्कत कर ग्राम बरहमपुर बंसठी थाना चौबेपुर कानपुर नगर निवासी रज्जन, ग्राम डंबरपूर्वा इटरा थाना बिठूर कानपुर नगर निवासी विपिन कमल ,लक्ष्मी पुरवा रायपुरवा कानपुर नगर निवासी जुग्गीलाल, ग्राम टिकरा थाना बिठूर कानपुर नगर निवासी मोहित, राहुल ,ग्राम झकरा थाना सचेंडी कानपुर नगर निवासी उत्तम राजपूत, बाघपुर निवासी वीरू, सुमित, ग्राम डंबर पुरवा इटरा थाना बिठूर कानपुर नगर निवासी सुरेंद्र कुमार तथा ग्राम जादेपुर थाना चौबेपुर कानपुर नगर निवासी प्रहलाद यादव को गिरफ्तार कर लिया।

 कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जुआंड़ खाने से 54200रुपये जुएं के फड़ से, 4200 रुपए जुआड़ियों के पास से तथा एक नोट एक हजार का पुराना बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top