शिवली में हुए हादसों में एक युवक समेत दो गंभीर घायल, हैलेट रेफर

राहुल मिश्रा
0


अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोग गंभीर घायल, आवारा पशु बना हादसे की वजह


शिवली कानपुर देहात।


कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक युवक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सीएचसी शिवली पहुंचाया, जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया।


आवारा जानवर से टकरा घायल हुआ श्याम



                  बुधवार की देर शाम करीब 7:30 बजे रूरा शिवली मार्ग पर, केसरी निवादा गांव निवासी 22 वर्षीय अतीक पुत्र अजीज आवश्यक काम से बाइक से शिवली आ रहा था अभी वह जैसे ही केसरी निवादा गांव में सिद्ध मंदिर के निकट पहुंच ही था कि सड़क मार्ग पर बीचों बीच खड़े ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गया। हादसे के दौरान अतीक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही दूसरी घटना, रसूलाबाद के जोत गांव निवासी 50 वर्षीय श्याम मिश्रा पुत्र रामचंद्र मिश्रा आज सुबह कल्याणपुर निवासिनी अपनी बहन पूनम पांडे के यहां मलमास के पुआ देने गए थे। अभी वह शाम करीब 8 बजे कल्याणपुर से वापस घर आते समय बाइक से जैसे ही शिवली कल्याणपुर मार्ग पर कन्हैया लाल स्कूल के सामने पहुंचे थे कि आवारा जानवर से टकरा गए और सड़क मार्ग पर ही घिसटते हुए चले गए। 

घायल अतीक का उपचार करता स्वास्थ्य कर्मी 

सड़क मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर शनी यादव ने घायलों की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया।

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी के बाद दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। ट्रैक्टर को कब्जे में ले आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top