शिवली कानपुर देहात। शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश के कारण शिवली से रामपुर जाने वाली विद्युत लाइन पर यूके लिप्टिस का पेड़ गिर जाने के कारण रामपुर गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिस कारण से सैकड़ों ग्रामीणों को समस्याओं से जूझना पड़ा।
![]() |
| विद्युत लाइन पर गिरा पेड़ |
बताते चलें कि 33 केवी विद्युत उपकेंद्र शिवली के माध्यम से रामपुर गांव का विद्युतीकरण कराया गया है। शनिवार की सुबह करीब 6 बजे तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश के दौरान शिवली कस्बे के पास रामपुर जाने वाली विद्युत लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। जिस कारण से रामपुर गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विद्युत विभाग के जेई राकेश राय ने बताया कि आंधी के दौरान रामपुर जाने वाली विद्युत लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर जाने से आपूर्ति बाधित हो गई है। पेड़ को हटाए जाने का काम कराया जा रहा है। पेड़ हटाने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


