कानपुर देहात, दिनांक 08 जून 2026
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित "सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने साझा की सरकार की उपलब्धियां, किया वृक्षारोपण
केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" थीम पर जनपद कानपुर देहात में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन तथा मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पंचायत रूरा में "सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार की माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने प्रतिभाग कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
![]() |
| सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सम्बोधन करतीं प्रतिभा शुक्ला |
इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा विगत वर्षों में किए गए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को उपस्थित नागरिकों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन एवं खुशहाली आई है।
माननीय मंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं, जिनका लाभ आमजन को प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त हो रहा है।
![]() |
| कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण करतीं राज्यमंत्री |
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के संदेश को आगे बढ़ाते हुए माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करना आवश्यक है।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



