शिवली पुलिस की कार्यवाही से नाखुश अधिवक्ताओं ने एसपी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मैथा को सौंपा

राहुल मिश्रा
0

एक सप्ताफ पूर्व राजस्व टीम के सामने अधिवक्ता पर हुआ था जानलेवा हमला , पुलिस की खानापूर्ति, शिथिलता भरी कार्यवाही से नाराज वकीलों ने शुरू किया आंदोलन

शिवली कानपुर देहात।

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला किए जाने के विरोध में लायर्स एसोसिएशन मैथा द्वारा आंदोलन शुरू कर दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के लिए शुक्रवार को अधिवक्ताओं द्वारा एसपी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मैथा को सौंपा गया है।

नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष


             लॉयर्स एसोसिएशन मैथा के अध्यक्ष कुलदीप तिवारी राजा की अगुवाई में एसपी कानपुर देहात को संबोधित नायब तहसीलदार मैथा सुधीर कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 29 मई को संगठन के महामंत्री धर्मवीर सिंह सेंगर एडवोकेट अपने वादी के साथ राजस्व विभाग की टीम द्वारा कराए जा रहे भूमि सीमांकन कार्य में उपस्थित थे। उसी समय दबंगों द्वारा उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह घटना न केवल एक अधिवक्ता पर हमला है बल्कि न्याय व्यवस्था एवं अधिवक्ता समाज की गरिमा पर भी सीधा आघात है। घटना का मुकदमा पंजीकृत है तथा एक आरोपित गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि अन्य नामजद आरोपी आज तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं जो खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित अधिवक्ता को धमकी दे रहे हैं जिससे अधिवक्ताओं में भय व असुरक्षा की भावना व्याप्त है।

आंदोलन को मजबूर मैंथा तहसील के अधिवक्ता


 इस मौके संगठन के उपाध्यक्ष राहुल दीक्षित, रवि द्विवेदी, विवेक सिंह भदोरिया, क्षितिज सेंगर, शारदा शंकर ,नरेंद्र कमल, शोभा देवी, सुधीर सिंह भदौरिया, गीतेश अग्निहोत्री, आशुतोष त्रिवेदी, उमाकांत तिवारी, अंकित द्विवेदी सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top