Kanpur Dehat News: सरस्वती शारदा विद्या मंदिर झींझक में समर कैंप, बच्चों को मोबाइल से दूर रहने का दिया संदेश

सचिन अग्निहोत्री / एडिटर
0

 

कानपुर देहात-: समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत सुन्दर अवसर है। यह छुट्टियों का उत्पादक उपयोग, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने, सामाजिक कौशल विकसित करने, नयनों की सुरक्षा हित मोबाइल स्क्रीन से बच्चों को दूर करने, नई कला-कौशल सीखने और प्रकृति से जुड़ने का मौका देता है।
चित्रकला बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी  बच्चों की कल्पना शक्ति बढ़ती है तनाव कम होता है और उन्हें अपनी भावनाएं व्यक्त करने का माध्यम मिलता है

 उक्त बातें सरस्वती शारदा विद्या मंदिर झींझक की प्रधानाचार्य अर्चना ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कही।

 इस अवसर पर शिवकांत त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों को समर कैम्प  में आत्मविश्वास में वृद्धि,समस्या समाधान और फैसले लेना ,समूह में काम करना ,संवाद करना और मिल-जुल कर रहना सीखते हैं।  पेंटिंग, डांस, म्यूजिक, कोडिंग, या आउटडोर खेल जैसी नई गतिविधियाँ सीखने को मिलती हैं, जो उनकी रचनात्मकता को बढ़ाती हैंं। ये कैंप बच्चों को वीडियो गेम और टीवी स्क्रीन से दूर रखते हैं। नेतृत्व करना सीखते हैं, जो भविष्य में उनके काम आता है। उत्पादक गतिविधियाँ बच्चों को व्यस्त रखती हैं गलत आदतों, बोरियत से बचाती हैं। समर कैंप बच्चों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top