Kanpur Dehat News। डुप्लीकेट नंबर प्लेट या सिस्टम की गलती? ई-चालान में बाइक की फोटो देख स्कूटर मालिक हुआ हैरान

सचिन अग्निहोत्री / एडिटर
0

कानपुर देहात में यातायात (ट्रैफिक) पुलिस की ई-चालान प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार यहां एक स्कूटर मालिक को ऐसे वाहन का चालान भेज दिया गया है, जिसकी तस्वीर में तीन युवक सवार मोटरसाइकिल दिखाई दे रही है। इस घटना ने ई-चालान व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है।


प्राप्त जानकारी अनुसार डेरापुर थाना क्षेत्र के कटेही गांव निवासी ओम प्रकाश को हाल ही में एक हजार रुपये के ई-चालान की जानकारी हुई। जब उन्होंने ऑनलाइन चालान की जानकारी देखी, तो वे हैरान रह गए। चालान उनकी विक्की/स्कूटर के नंबर पर जारी किया गया था, लेकिन ई चालान  में संलग्न तस्वीर में एक मोटरसाइकिल दिख रही थी, जिस पर तीन लोग सवार है।

पीड़ित ने बताया कि वह 6 मई को ट्रेन से दिल्ली गए थे और उनकी स्कूटी गांव स्थित घर पर खड़ी थी। वह एक महीने बाद गांव लौटे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वाहन सड़क पर निकला ही नहीं, तो उसका चालान कैसे हो गया? साथ ही, यदि चालान हुआ भी तो तस्वीर किसी दूसरी मोटरसाइकिल की क्यों लगाई गई?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top