Kanpur Dehat Police: मिशन शक्ति में सराहनीय कार्य करने वाली DSP प्रिया सिंह को भव्य विदाई, एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने किया सम्मानित

सचिन अग्निहोत्री / एडिटर
0

  कानपुर देहात में एक भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस उपाधीक्षक सुश्री प्रिया सिंह के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। शासन के निर्देशों के क्रम में, सुश्री प्रिया सिंह का स्थानांतरण जनपद कानपुर देहात से जनपद झांसी में हुआ है।

विदाई समारोह के दौरान जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी गण (COs), थाना प्रभारियों और अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा सुश्री प्रिया सिंह को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारी गणों ने उनके साथ बिताए गए समय और उनके कुशल मार्गदर्शन को याद किया। कार्यक्रम के अंत में अत्यंत भावुक क्षणों के बीच उन्हें विदा किया गया और उनके आगामी कार्यकाल की सफलता व बेहतर स्वास्थ्य की मंगल कामना की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top