Kanpur। ढाई साल की मासूम से दरिंदगी, कानपुर देहात में आरोपी गिरफ्तार

सचिन अग्निहोत्री / एडिटर
0

 कानपुर देहात - जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक ढाई वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में साक्ष्य संकलन एवं अन्य विधिक कार्रवाई जारी है। 

सांकेतिक तस्वीर
पुलिस को शुक्रवार को डायल-112 पर सूचना मिली कि मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 2 वर्ष 8 माह की बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। सूचना मिलते ही आनन फानन में मंगलपुर पुलिस और आला अधिकारी  मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।


क्षेत्राधिकारी डेरापुर सौरभ वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान 50 वर्षीय शिव प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया।


घटना की जांच के लिए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, बालिका की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top