स्टेट रिव्यू मिशन एसआरएम टीम ने मैंथा स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0


शिवली कानपुर देहात।


मैथा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रविवार को स्टेट रिव्यू मिशन एस आर एम टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की ओपीडी, इमरजेंसी कच्छ तथा औषधि वितरण कक्षों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं देखी तथा आने वाले मरीजों का परीक्षण कर उनका बेहतर उपचार करने का सुझाव दिया।




        मैथा ब्लॉक के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सिद्धार्थ पाठक के साथ पहुंचे एस आर एम टीम के प्रभारी डॉक्टर मयंक चौधरी तथा डॉक्टर स्वराजमोहन यादव ने स्वास्थ्य उप केंद्र ककरमऊ ,नौबस्ता के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंजीतपुर का निरीक्षण किया जहां अस्पताल परिसर में बेहतरतीब खड़ी घास व झाड़ियां देख उन्होंने वहां कार्यरत डॉक्टर श्याम कृष्ण वैश, फार्मासिस्ट स्वर्ण सिंह को सफाई कराने का निर्देश दिया। टीम ने मैथा रेलवे स्टेशन पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जहां कार्यरत डॉक्टर आरती वर्मा व फार्मासिस्ट सोनी से आने वाले मरीजों तथा स्टोर रूम में उपलब्ध दवाओं के स्टॉक का जायजा लिया। इसके पश्चात टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैथा का निरीक्षण किया जहां मौजूद ब्लॉक के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अमित सिंह, डॉक्टर राषि जैन ,डॉक्टर प्रशांत पांडे, डॉक्टर प्रीति सचान, फार्मासिस्ट अमरेश कुशवाहा, हेल्थ एजुकेशन अधिकारी गजेंद्र सिंह की मौजूदगी में टीम ने ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष तथा  स्टोर रूम में रखी दवाओं व स्टॉक का निरीक्षण किया। टीम ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से आने वाले मरीजों का बेहतर तरीके से परीक्षण करने के पश्चात उसका उपचार करने की सलाह दी। इसके पश्चात टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औनहां का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

  • और नया

    स्टेट रिव्यू मिशन एसआरएम टीम ने मैंथा स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default