शिवली: कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ किया कस्बे और मुख्य बाजार में पैदल मार्च, कराया सुरक्षा का एहसास

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

शिवली कानपुर देहात।



आगामी त्योहार और कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पुलिस टीम के साथ कोतवाल शिवली ने कस्बे और मुख्य बाजार में पैदल मार्च निकालकर आम जनता को सुरक्षा का अहसास कराया है। कोतवाल ने दुकानदारों और मार्ग से गुजर रहे राहगीरों से बातचीत कर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।


कस्बे के मुख्य बाजार में गस्त करते कोतवाल 


                     शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के दिशानिर्देशन में गुरुवार की देर शाम कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कस्बा प्रभारी अच्छेलाल पाल और पुलिस टीम के साथ कस्बा शिवली एवं कस्बे के मुख्य सड़क मार्गों में पैदल मार्च कर आमजनमानस को सुरक्षा का अहसास करवाया। इस दौरान कोतवाल ने व्यापारियों तथा राहगीरों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की तत्काल सूचना पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पैदल मार्च के दौरान कोतवाल ने बिना हेलमेट सवार मोटरसाइकिल चालकों को रोका और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। कोतवाल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान का0 मोहित यादव, रवी, अभिषेक, जयकिशन, ज्योती आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default