कानपुर देहात : जनपद के पुलिस कार्यालय में आज दोपहर एक हादसा हो गया। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी अंकित देशवाल पुलिस ऑफिस की प्रथम तल से नीचे गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
— UP LIVE VISION NEWS (@uplive_vision) August 27, 2026
जानकारी के अनुसार, आरक्षी अंकित देशवाल 2020 बैच का है और मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है। वह वर्तमान में अपने पिता के साथ कानपुर देहात पुलिस लाइन में रहता है। आज दोपहर लगभग 12 बजे वह किसी काम से पुलिस ऑफिस आया था, तभी प्रथम तल से नीचे गिर गया। गिरने से उसके हाथ और पैर में चोटें आई हैं।
घटना की जानकारी देते हुए कानपुर देहात पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घायल आरक्षी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे आरक्षी अंकित कुमार देशवाल जो कि फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। वर्तमान में अंकित कुमार की तैनाती पुलिस लाइन माती कानपुर देहात में है। सिपाही की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

