शिवली कानपुर देहात।
गुरुवार को कस्बा शिवली में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत कोतवाली पुलिस और मिशन शक्ति टीम के द्वारा विभिन्न कस्बे और कस्बे के मुख्य बाजार में महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया गया। प्रमुख बाजार, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन के टिप्स भी दिए गए।
कोतवाली पुलिस और मिशन शक्ति टीम के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच-बैड टच की पहचान तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक किया। महिला का0 ज्योति और सोलिका ने बताया गया कि बस, रास्ते या सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों अथवा शोहदों द्वारा छेड़खानी किए जाने पर डरने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में तत्काल 1090 वूमेन पावर हेल्प लाइन पर शिकायत करें अथवा नजदीकी थाने में पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराएं। अभियान के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति टीम द्वारा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की अनिवार्यता के विषय में बताते हुए, 112 आपातकालीन पुलिस, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 101 फायर बिग्रेड, साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए व लड़कियों, महिलाओं की सुरक्षा हेतु शोहदों व मनचलों पर निगरानी करते हुए ह्यूमन ट्रैफिकिंग चाइल्ड एब्यूज, बाल श्रम उन्मूलन ,बाल विवाह रोकथाम व सरकारी योजनाओं की, यातायात नियमों की जानकारी देते हुए खुद नियमों का पालन करने और परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

