ब्यूरो कानपुर देहात।
कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 40 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस लाइन से लेकर विभिन्न थानों और चौकियों तक की गई है। यह तबादला सूची बुधवार रात करीब 11 बजे जारी की गई और सभी को नई तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस विभाग में तबादला एक्सप्रेस चली। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से 40 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें आठ निरीक्षक और 32 उपनिरीक्षक शामिल हैं। तबादला एक्सप्रेस में निरी० सुनील सिंह परिहार को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक, थाना अकबरपुर, निरी० कृष्णानन्द राय को प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई, निरी० शीलेन्द्र कुमार निरीक्षक अपराध थाना शिवली से वाचक पुलिस अधीक्षक, निरी० भूपेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना मंगलपुर, निरी० राजपाल सिंह अतिरिक्त निरीक्षक थाना रसूलाबाद से प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ, निरीक्षक देव नारायण द्विवेदी अपराध शाखा से चुनाव कार्यालय, निरी० सुशील चन्द्र थाना सिकन्दरा से अतिरिक्त निरीक्षक थाना सिकन्दरा, निरी० अच्छेलाल पाल थाना शिवली से अतिरिक्त निरीक्षक थाना शिवली, उ०नि० संजीव प्रकाश को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी अमरौधा थाना भोगनीपुर, उ०नि० दिनेश कुमार पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रसधान थाना सिकन्दरा, उ०नि० राजेश राय पुलिस लाइन से जन शिकायत प्रकोष्ठ, उ०नि० अरविन्द कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी सन्दलपुर थाना मंगलपुर से चौकी प्रभारी बाघपुर थाना शिवली, उ०नि० योगेन्द्र शर्मा चौकी प्रभारी बाघपुर थाना शिवली से चौकी प्रभारी नारखास थाना रसूलाबाद, उ०नि० जय प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी ग्रोथ सेन्टर थाना गजनेर से चौकी प्रभारी रूरवाहार थाना अकबरपुर, उ०नि० अमित कुमार पोरवाल चौकी प्रभारी अमरौधा थाना भोगनीपुर से चौकी प्रभारी औनहा थाना शिवली, उ०नि० राम किशन वर्मा थाना सिकन्दरा से चौकी प्रभारी लालपुर थाना अकबरपुर, उ०नि० अजय कुमार चौकी प्रभारी औनहा थाना शिवली से चौकी प्रभारी सन्दलपुर थाना मंगलपुर, उ०नि० प्रशान्त कुमार चौकी प्रभारी रसधान थाना सिकन्दरा से थाना शिवली, उ०नि० अरुण कुमार चौकी प्रभारी भाऊपुर थाना शिवली से चौकी प्रभारी बिरहुन थाना रसूलाबाद, उ०नि० मोहित मिश्रा पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी पुखरायां थाना भोगनीपुर आदि मुख्य रहे।

