शिवली : भूमि की पैमाईश का विरोध करते हुए दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने लिया हिरासत में

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0


शिवली कानपुर देहात।


मैथा तहसील क्षेत्र के लालपुर शिवराजपुर गांव में बुधवार को जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम और पुलिस टीम का कब्जेदार पक्ष ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान कब्जेदार के नाती दंपती ने डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। कोतवाल शिवली और अन्य पुलिस कर्मियों ने तत्काल दोनों को हिरासत में लेकर बड़ी घटना होने से बचा लिया। प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाईश कर दबंगों के कब्जे से जमीन मुक्त कर पीड़ित को को कब्जा दिला दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु गांव में पुलिस बल तैनात किया गया हैं।




               मैथा तहसील स्थित उपजिलाधिकारी न्यायालय में रामश्री बनाम शिवमंगल सिंह के बीच जमीन को लेकर मामला चल रहा था। धारा 134 के तहत वाद का निस्तारण होने के बाद बुधवार को राजस्व टीम और पुलिस जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान सूरज पुत्र सुरेंद्र, विवेक पुत्र मनोज मिश्रा और अदिति पत्नी सूरज निवासी लालपुर ने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान सूरज और उसकी पत्नी अदिति ने डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ तत्परता दिखाते हुए दोनों को तत्काल हिरासत में ले लिया। सूरज ने बताया कि जमीन  स्थित ग्राम लालपुर शिवराजपुर गाटा संख्या - 178,179, 1360, 296 करीब 5 बीघा उसके मामा शिवमंगल सिंह को दान में मिली थी। इसके बाद कई बार जमीन की बिक्री हुई। अंत में रामश्री पत्नी गदन सिंह निवासी गदन खेड़ा कानपुर ने दीपिका पुत्री आर के से पांच माह पूर्व जमीन खरीदी थी। प्रशासन रामश्री को जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए पहुंचा था। तहसीलदार संतोष कुमार ने बताया कि एसडीएम मैथा न्यायालय से बेदखली का आदेश जारी होने के बाद वह अपने साथ नायब तहसीलदार सुनील यादव,राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह, मनीराम सिंह, लेखपाल हर्षित त्रिपाठी, अंकित सिंह, नितिन बाजपेई, क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र तिवारी के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा दिलाने पहुंचे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष ने विरोध किया, जिस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।


कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहसील प्रशासन द्वारा भूमि की पैमाईश कर पीड़ित पक्ष का कब्जा करवा दिया गया है। दंपती समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default