सामूहिक विवाह योजना: औरैया में 448 जोड़ों ने थामी एक-दूसरे का हाथ, प्रभारी मंत्री राकेश राठौर गुरु ने दिया आशीर्वाद, गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी योजना, प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार-औरैया
0

ब्यूरो औरैया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 448 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में सर्वधर्म समभाव की अनूठी झलक देखने को मिली, जहां 444 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए, वहीं 4 मुस्लिम जोड़ों का पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ निकाह कराया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रभारी मंत्री राकेश राठौर 'गुरु' ने नवविवाहित जोड़ों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया और चेयरमैन राघव मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की और वर-वधु को अपना आशीर्वाद दिया।
प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद
कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। समारोह में जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर जिलाधिकारी अविनाश मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी योजना
यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए एक बड़ा सहारा साबित हो रही है। विवाह समारोह के दौरान नवदंपतियों और आए हुए अतिथियों के लिए भव्य सहभोज (प्रीतिभोज) का भी विशेष इंतजाम किया गया था। सभी धार्मिक और मांगलिक रस्में पूरी होने के बाद, नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर आदरपूर्वक विदा किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default