शिवली कानपुर देहात।
मामूली बात को लेकर ज्योति गांव में दबंगों ने विकलांग की पत्नी पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। साजन इलाज हेतु महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे। कोतवाली पहुंचे पड़ोस के ही पांच लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करवाया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ज्योति गांव निवासिनी संतोषी पत्नि सियाराम में पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी बकरी पड़ोसी अवधेश के दरवाजे पर रखे पीपल के पत्ते खा रही थी। इस बात को लेकर पड़ोसी अवधेश गाली गलौज करने लगा और उसकी बकरी को जान से करने का प्रयास किया। इस बात का विरोध जब संतोषी ने किया तो अवधेश ने अपने भाईयों सरवन, विशाल तथा बहनों शिखा और बिटान सभी एक राय होकर गाली गलौज करते हुए उस पर ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया। दबंग के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली में चल रहा है।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

