शिवली: बाघपुर दशहरा समापन पर मृदुल महाराज ने संभ्रांत नागरिकों को किया सम्मानित

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


श्री बांके बिहारी जी सेवा परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कथावाचक मनोज द्विवेदी ‘मृदुल जी महाराज'  बाघपुर दशहरा महोत्सव समापन पर मौजूद रहे। उन्होंने दो दशक से ज्यादा पुराने मेला आयोजन को लेकर खुशी जाहिर की। तथा मेला आयोजन में हर उस व्यक्ति की प्रशंसा की जिनके अथक प्रयासों से मेला सम्पन्न कराया जा रहा है। मृदुल जी ने कहा सभी के स्नेह एवं सहयोग से यह आयोजन प्रतिवर्ष भव्यता प्राप्त कर रहा है।



                दशहरा महोत्सव को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए मृदुल महाराज द्वारा संभ्रांत नागरिकों को स्मृति चिह्न, शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मृदुल जी महाराज ने मेले में उपस्थित सभी गणमान्य जनों का अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित करते हुए शुभाशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे तथा सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम के दौरान मेला प्रबंधक सत्यम चतुर्वेदी,  सुशील मिश्रा, अनुराग तिवारी  (दद्दा) सतीश शुक्ला, पारसनाथ त्रिवेदी, राजीव शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default