शिवली पुलिस का अभियान: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0


शिवली कानपुर देहात।


शिवली पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर कच्ची शराब की बिक्री करने के अवैध धंधे में लिप्त तीन युवकों को शिवली पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। 




            कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि औनहां चौकी प्रभारी अजय कुमार, सिपाही ललित कुमार तथा ओमवीर के साथ रामगढ़ गांव के सामने राम गंगा नहर पुल के पास छापा मारकर निवादा देवराय गांव निवासी अमित कुमार दिवाकर को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। एस आई लोकेश कुमार, सिपाही रवि कुमार तथा अभिषेक ने केसरी निवादा रामपुर मार्ग पर कंजर डेरा केसरी निवादा गांव निवासी रंजन कंजर को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। एस आई अच्छे लाल पाल, सिपाही रवि कुमार तथा अंकुर अहलावत के साथ शिवली रामपुर मार्ग पर स्थित लंका मैदान में छापा मार कर निराला नगर शिवली निवासी पुष्पेंद्र को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default