अधिकारियों ने परखीं व्यवस्थाएं: औरैया में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न हुई PET-2026 परीक्षा, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार-औरैया
0

औरैया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 रविवार को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने खुद कमान संभाली और विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कंट्रोल रूम से सीसीटीवी द्वारा पैनी नजर
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए जनपदीय कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लाइव हो रही निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने कैमरों की फीड और रिकॉर्डिंग सिस्टम को बारीकी से परखा।
ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और पुलिस बल को कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सजगता के साथ काम करें और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
परीक्षा केंद्रों के बाहर और भीतर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और प्रशासनिक चौकसी के चलते पूरे जनपद में PET-2026 परीक्षा बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default