औरैया: पुरानी नुमाइश मैदान में पटाखा दुकानदारों से अवैध वसूली का आरोप, चेयरमैन अनूप गुप्ता की शिकायत पर DM ने लिया संज्ञान

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार-औरैया
0

औरैया। दीपावली के त्योहार के बीच जिले में आतिशबाजी की दुकानें लगाने के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। शहर के पुरानी नुमाइश मैदान में पटाखों की दुकान लगाने वाले लाइसेंस धारक व्यापारियों ने एक ठेकेदार पर दुकान आवंटित करने के बदले अवैध रूप से रुपयों की मांग करने का आरोप लगाया है। व्यापारियों का कहना है कि रुपये न देने पर उन्हें दुकान न लगाने देने की धमकी भी दी जा रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद औरैया के चेयरमैन अनूप गुप्ता ने इसे बेहद गंभीरता से लिया। चेयरमैन ने तुरंत इस पूरे प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी (DM) से की, जिस पर जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
चेयरमैन की दोटूक: किसी को एक रुपया देने की जरूरत नहीं
इस मामले पर नगर पालिका चेयरमैन अनूप गुप्ता ने सख्त रुख अपनाते हुए पटाखा दुकानदारों और आम जनता को पूरी तरह आश्वस्त किया है। चेयरमैन ने साफ तौर पर कहा कि नुमाइश मैदान में आतिशबाजी की दुकान लगाने के लिए किसी भी व्यापारी को किसी ठेकेदार या बिचौलिए को एक भी रुपया देने की कतई आवश्यकता नहीं है। नगर पालिका प्रशासन दुकानदारों के साथ है और त्योहार के समय किसी भी प्रकार का उत्पीड़न या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
व्यापारियों में भारी आक्रोश
लाइसेंस धारक पटाखा व्यापारियों ने बताया कि उन्हें नियमानुसार दुकान लगाने की अनुमति मिली हुई है। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा जबरन पैसों का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने नगर पालिका चेयरमैन की त्वरित पहल और जिलाधिकारी द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने पर राहत की सांस ली है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि अवैध वसूली के इस खेल के पीछे कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default