वोटर लिस्ट को लेकर मैंथा प्रशासन सख्त, बीएलओ को कड़ी चेतावनी

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशन पर तैयार की जा रही वोटर लिस्ट में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही करने वाले बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज का कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को मैथा तहसील सभागार में बीएलओ के साथ बैठक के दौरान यह बात तहसीलदार संतोष कुमार ने कही।




       तहसीलदार संतोष कुमार ने कहा की चुनाव आयोग के निर्देशन पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट तैयार करने की जिम्मेदारी बीएलओ को दी गई है। सभी बीएलओ 21 व 22 नवंबर तक तथा 28 व 29 नवंबर को पोलिंग बूथ पर बैठकर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवकों तथा युवतियों के फॉर्म नंबर 6 भरकर वोट बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति किसी भी कीमत पर मतदान करने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा की 18 वर्ष से 24 वर्ष की आयु का किसी भी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में न होने पर तथा उसके पास कोई भी कागजात न होने की दशा में उसके माता-पिता के शपथ पत्र के आधार पर उसका वोट बढ़ाया जा सकता है। 24 वर्ष से अधिक उम्र होने पर वह व्यक्ति स्वयं अपना शपथ पत्र देकर अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करवा सकता है। फॉर्म नंबर 7 भरकर मृत व्यक्ति का वोट मतदाता सूची से पृथक किया जा सकता है तथा परमानेंट शिफ्टेड की स्थिति में बीएलओ द्वारा भौतिक सत्यापन कर उसे शिफ्टेड किया जा सकता है। उन्होंने कहा की फॉर्म नंबर 8 संशोधन हेतु कार्यवाही प्रारंभ है।उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ ध्यान रखें मतदाता स्थल तक पहुंचने के रास्ते में नदी, रेलवे लाइन अथवा पहाड़ नहीं होने चाहिए। तहसीलदार ने कहा की लापरवाही करने वाले किसी भी बीएलओ को बक्सा नहीं जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देशन पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभी बीएलओ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default