ब्यूरो कानपुर देहात।
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और चुनाव आयोग की गाइडलाइंस एक ही जिले में 3 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पुलिस अधिकारियों के तबादले के तहत, कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी यमुना प्रसाद ने कानपुर देहात से 16 पुलिस निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला आदेश जारी किया है। सभी निरीक्षण कानपुर देहात से औरैया, इटावा, कन्नौज और फतेहगढ़ भेजे गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, स्थापना उ०प्र० लखनऊ के उस निर्देश के अनुपालन में की गई है।
31 मई 2027 तक एक ही जिले में 3 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले निरीक्षकों अमरेंद्र बहादुर सिंह का जनपद इटावा, लखन - कानपुर देहात से फतेहगढ़, संजीव सिंह - कानपुर देहात से कन्नौज, जितेन्द्र कुमार - कानपुर देहात से इटावा, वीरेन्द्र बहादुर सिंह - कानपुर देहात से फतेहगढ़, महेश कुमार - कानपुर देहात से इटावा, अशोक कुमार सिंह - कानपुर देहात से इटावा, अजयपाल - कानपुर देहात से कन्नौज, धीरेन्द्र सिंह - कानपुर देहात से कन्नौज, रीना गौतम - कानपुर देहात से औरैया, अनिल कुमार - कानपुर देहात से औरैया, विवेक कुमार यादव - कानपुर देहात से इटावा, देव नारायण द्विवेदी - कानपुर देहात से फतेहगढ़, राजकुमार सिंह राठौर - कानपुर देहात से इटावा, भूपेन्द्र सिंह - कानपुर देहात से औरैया, राजपाल सिंह - कानपुर देहात से औरैया, शादाब हसन - कानपुर देहात से इटावा, विनोद कुमार - कानपुर देहात से औरैया, जनार्दन प्रताप सिंह - कानपुर देहात से इटावा, प्रवीण कुमार यादव - कानपुर देहात से औरैया, अखिलेश कुमार जायसवाल - कानपुर देहात से कन्नौज, रामगोविन्द मिश्रा - कानपुर देहात से फतेहगढ़, राकेश कुमार - कानपुर देहात से फतेहगढ़, देवेन्द्र कुमार - कानपुर देहात से फतेहगढ़, आदेशचन्द्र - कानपुर देहात से औरैया, हरमीत सिंह - कानपुर देहात से फतेहगढ़, संजेश कुमार - कानपुर देहात से इटावा, अब्दुल कलाम - कानपुर देहात से औरैया, सीमा सिंह - कानपुर देहात से कन्नौज, देवेन्द्र विक्रम - कानपुर देहात से कन्नौज, शिवनारायण सिंह - कानपुर देहात से इटावा, सतीश कुमार सिंह - कानपुर देहात से इटावा।
स्थानांतरित किए गए सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती जनपद में जाकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में हुए तबादलों के बाद अब कानपुर देहात में भी जल्द ही अन्य जिलों से नए निरीक्षकों की आमद होने की संभावना है।

