औरैया: फफूंद में पारिवारिक कलह के बाद विवाहिता ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, नवंबर 2025 में हुई थी शादी, पुलिस कर रही है मामले की जांच

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार-औरैया
0

फफूंद औरैया। फफूँद थाना क्षेत्र के उटकपूरा (कमारा) गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक विवाहिता द्वारा कीटनाशक पदार्थ पीने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका अपने पीछे चार महीने की मासूम बच्ची छोड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, उटकपूरा (कमारा) गांव में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हो गई थी। बहस के बाद आवेश में आकर विवाहिता ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ गटक लिया। विवाहिता को कीटनाशक पीते देख उसकी सास जयदेवी ने शोर मचाया और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन एम्बुलेंस की मदद से गंभीर हालत में उसे चिचौली स्थित जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
नवंबर 2025 में हुई थी शादी
मृतका की पहचान 25 वर्षीय रेखा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। रेखा के पिता ब्रजेश ने बताया कि उसकी शादी 18 नवंबर 2025 को उटकपूरा (कमारा) निवासी विकास (पुत्र शिवराम सिंह) के साथ हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
घटना के संबंध में थानाप्रभारी अजय कुमार ने बताया कि अस्पताल से मेमो प्राप्त हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर रही है। महिला ने किन कारणों से सुसाइड जैसा आत्मघाती कदम उठाया, इसकी गहराई से जांच की जा रही है। मायके पक्ष के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default