शिवली कोतवाल ने त्योहारों के दृष्टिगत बढ़ाई निगरानी, किया बाजारों में पैदल गश्त

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

दीपावली त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने सम्हाला सुरक्षा मोर्चा


शिवली कानपुर देहात।


रोशनी का पर्व दीपावली नजदीक आते ही पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के दिशा निर्देशन में शिवली कोतवाल के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, कस्बे में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कोतवाली स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना कस्बा के प्रमुख मार्गों एवं बारह में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोतवाल ने राहगीरों तथा स्थानीय दुकानदारों से संवाद भी किया है।




             दीपावली का पावन पर्व नजदीक आते ही संदिग्ध गतिविधियों, आम जनमानस की सुरक्षा व्यवस्था को परखने हेतु  पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा शिवली और स्थानीय बाजार का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली शिवली अच्छेलाल पाल ने सर्राफा, इलेक्ट्रॉनिक तथा फुटकर दुकानदारों से संवाद किया। स्थानीय बाजार तथा आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत किए गए इंतजामों का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। कोतवाल ने स्पष्ठ किया कि कर्मचारी पूरी मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाएं, जिससे कस्बे तथा आस पास क्षेत्रों  में आगामी त्योहार शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सकें।


कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि दीपावली पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के प्रतीक हैं। इन्हें शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। पुलिस बल द्वारा बाजारों, चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों और अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। महिलाओं और आम लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default