शिवली कानपुर देहात।
मृत्यु एक अटल सत्य है जिसका जन्म, विवाह और मृत्यु जहां जैसे लिखा है वहीं होगा आप कितना भी प्रयास करलो। उस सत्य को आप नकार नहीं सकते। यह बात कस्बा शिवली के देवनगर में स्थित महामाई मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य ऋषभदेव ने श्रोताओं के बीच कही। वहीं समाजसेवी ने कथा के दौरान आचार्य का माल्यार्पण कर आशीष प्राप्त किया।
कस्बा शिवली के देवनगर मोहल्ले में स्थित महामाई मंदिर पर आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिवस पर कस्बा शिवली निवासी मुकेश बाजपेई पिंकू ने कथा पंडाल पहुंच आचार्य ऋषभदेव का माल्यार्पण कर आशीष प्राप्त किया। कथा के दौरान आचार्य ने कंस वध, जरासंध का मथुरा पर आक्रमण, विश्वकर्मा द्वारा द्वारिका का निर्माण और कालयवन का मुचकुंद से मरण की कथा का रसपान करवाया। उन्होंने कथा में बताया कि जिसका जन्म, विवाह और मृत्यु जहां जैसे लिखा है वहीं होगा आप कितना भी प्रयास कर लो उस सत्य को नकार नहीं सकते क्योंकि भगवान ने कालयवन को अपने हाथों से नहीं बल्कि मुचकुंद के द्वारा भष्म करवाया और उसकी मौत एक गुफा के अंदर ही होनी थी जहां मुचकुंद गहरी नींद में सो रहे थे ।आगे की कथा में बताया कि विश्वकर्मा ने भगवान के लिए द्वारिका नगरी का निर्माण किया यह समुद्र के केंद्र में 96 वर्ग मील क्षेत्र में बसी हुई थी जो बाद में ये नगरी स्वयं ही समुद्र में समा गई। आगे बताया कि आतताई कंस का बध करके भगवान ने इस पृथ्वी से अधर्म पर धर्म की पुनर्स्थापना कर सारे जग का कल्याण किया, इधर एक ब्राह्मण के द्वारा रुक्मिणी का पत्र मिलने पर द्वारिकाधीश कुंडिनपुर जाकर रुक्मिणी का हरण कर द्वारिका नगरी लाए और उनसे विवाह किया। ऐसे मार्मिक प्रसंग को सुन श्रोता गण आनंदित हो उठे। कथा दौरान काफी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।

