शिवली कानपुर देहात।
समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर चलाए जा रहे 'संविधान बचाओ, वोट बचाओ संकल्प सप्ताह' के अंतर्गत शनिवार को शिवली स्थित बी.एल. पैलेस में बूथ अध्यक्षों, सेक्टर अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों एवं पीडीए प्रहरियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने, मतदाता सूची की समीक्षा करने, संविधान एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल जी ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान, अधिकार, समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय की आधारशिला है। संविधान ने समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर दिया है।
शनिवार को कस्बा शिवली में पीडीए प्रहरियों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव राजाराम पल ने कहा कि संविधान की मूल भावना एवं नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता को अपने मताधिकार से वंचित नहीं होना चाहिए। इसलिए सभी बूथ एवं सेक्टर पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची का गंभीरता से निरीक्षण करें। जिन पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं, उनके नाम नियमानुसार पुनः जुड़वाने के लिए सक्रियता से प्रयास करें तथा नए पात्र मतदाताओं के नाम भी सूची में शामिल कराने का कार्य करें। उन्होंने ने कहा कि बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ प्रभारी एवं पीडीए प्रहरी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सभी साथी आपसी समन्वय के साथ गांव-गांव, गली-गली और घर-घर तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने का काम करें। आगामी 26 नवंबर, संविधान दिवस के अवसर पर रनियां स्थित नुमाइश मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से रामप्रकाश दीक्षित, यदुनन्दन सिंह यादव, अमर सिंह पाल रामु दीक्षित, रमेश विश्वकर्मा , इरफान अहमद रामबाबू यादव, जनार्दन यादव, सपा नगर अध्यक्ष शिवा दीक्षि , प्रो. जितेंद्र पाल, दीपक सेंगर, ललित पाल बलराम यादव, प्रेमशंकर दद्दू, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

