एसआरएम टीम ने मैंथा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


लखनऊ से आई एसआरएम टीम ने सीएचसी शिवली सहित स्वास्थ्य उप केंद्र काशीपुर, कारी कलवारी तथा भेवान का निरीक्षण कर आम नागरिकों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखी। टीम ने कार्यरत डॉक्टर व कर्मचारियों को लापरवाही ना बरतते हुए आने वाले मरीजों का परीक्षण कर उनका बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।




       मुख्यमंत्री के निर्देशन पर लखनऊ से आई एस आर एम टीम के प्रभारी डॉक्टर मयंक चौधरी तथा डॉक्टर स्वराजमोहन यादव ने शनिवार दोपहर मैथा ब्लॉक की ग्राम सभा काशीपुर में स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र,कारीकलवारी गांव सभा के स्वास्थ्य उप केंद्र तथा भेवान गांव सभा में स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र का निरीक्षण करने के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली का निरीक्षण किया।यहां निरीक्षण में उन्होंने सबसे पहले स्टोर रूम का निरीक्षण किया जहां दवाएं सुव्यवस्थित तरीके से रखी मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। इसके पश्चात उन्होंने तैनात चिकित्सकों के कक्षों तथा प्रसव कक्ष व मरीजों के लिए बनवाएंगे अतिरिक्त कच्छ का निरीक्षण किया जहां व्यवस्थाएं सही मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। टीम ने ब्लॉक के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अमित सिंह तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर राजीव शेखर को निर्देशित करते हुए कहा कि आने वाले मरीजों का परीक्षण करने के पश्चात ही उनका समुचित उपचार करें जिससे उसे लाभ मिल सके। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सिद्धार्थ पाठक भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default