गोधूलि बेला में पकवान ग्रहण कर आरम्भ हुआ महिलाओं का निर्जला उपवास

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


छठ पूजा महापर्व पर दूसरे दिन शनिवार को महिलाओं ने खरना में पकवान बनाए। प्रसाद को गोधूलि बेला में ग्रहण किया इसके साथ ही 36 घंटे के व्रत का आरंभ हो गया और अब निर्जला उपवास रखते हुए महिलाएं रविवार की शाम घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन करेगी।

पकवान बनाती महिलाएं


        शनिवार शाम को मिट्टी के चूल्हे में आम की लकड़ी से गन्ने की रस या गुड़ के साथ अरवा चावल मिलाकर खीर बनाया गया।खीर के साथ ही घी चुपड़ी रोटी और फलों का प्रसाद भगवान सूर्य को अर्पित किया जाएगा। दूध और गंगाजल से प्रसाद में अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं इसे ग्रहण करेंगी।दिन भर महिलाएं इसकी तैयारी में लगी रही। रविवार को अस्तांचल  गामी  सूर्य को तथा सोमवार को सूर्योदय के समय जल में खड़े होकर पूजन कर छठ मैया को नमन करेंगी और बेटों के दीर्घायु होने के साथ ही परिवार में सुख समृद्धि की कामना करेंगी।वहीं लोगों ने बाजार में शनिवार को भी साड़ी तथा नयेवस्त्र आदि खरीदे। शिवली क्षेत्र के इंदिरा नगर,रविंद्रपुरम, पंतनगर तथा केसरी निवादा गांव में यह छठ मैया का महापर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default