शिवली कानपुर देहात।
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था, सुरक्षा बनाए रखने हेतु शनिवार दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक ने रविंद्रपुरम स्थित घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया। एड0 एसपी ने घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस बल, और गोताखोरों की टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
आगामी छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। इस क्रम में शनिवार दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद शिवली क्षेत्र के रविंद्रपुरम, इंदिरानगर घाट पहुंच स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्पष्ट किया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। आलोक प्रसाद ने कहा कि कहा कि भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए प्रमुख घाट पर गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक अच्छेलाल पाल, चौकी प्रभारी बाघपुर अरविंद मिश्रा मौजूद रहे।

