शिवली कानपुर देहात।
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रविवार शाम छठ पूजा घट पर पहुंच चौबेपुर ब्लॉक प्रमुख ने व्रतियों तथा माताओं-बहनों से मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद लिया और छठ मैया से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि आस्था और उल्लास का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का संचार करे।
![]() |
| छठ पूजा पर आशीर्वाद लेने पहुंचे राजेश शुक्ला |
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर संध्या अर्घ्य के समय रविवार देर शाम चौबेपुर ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला मैंथा तहसील क्षेत्र के इंदिरानगर तथा रविंद्रपुरम पहुंच व्रती महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि अस्ताचलगामी सूर्य को भी अर्घ्य अर्पित करने की हमारी परंपरा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सनातन संस्कृति के महान संस्कारों का अद्भुत प्रतीक है। छठी मैया और भगवान भास्कर से प्रार्थना है कि सभी व्रतियों की साधना सफल हो और हर परिवार में सुख, समृद्धि और आरोग्य का वास हो। भगवान सूर्य की उपासना, लोक आस्था व छठी मैया की आराधना के महापर्व छठ पूजा की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं। भगवान सूर्यदेव और छठी मैया सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि व आरोग्यता का संचार करें, यही प्रार्थना है। छठ मैया के महिलाओं द्वारा गाए गए गीतों से यहां का माहौल भक्ति मय हो गया। इसके पश्चात व्रती गीता देवी पत्नी धर्मेन्द्र कुशवाहा, आशादेवी पत्नी सुरेश, राजकुमारी पत्नी ओमप्रकाश, रेणुका पत्नी उपेंद्र, ऊषा पत्नी नरेश, सुनीता पत्नी बुधयी, चंपा पत्नी विजय, सविता पत्नी सुरेंद्र, पूजा पत्नी रवि सहित काफी संख्या में महिलाओं व्दारा पानी में खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया गया।

