सनातन संस्कृति के महान संस्कारों का अद्भुत प्रतीक है छठ मैया की पूजा

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दे छठ मैया की पूजा-अर्चना कर व्रती महिलाओं ने मांगा सुख, समृद्धि और कल्याण का आशीर्वाद 


 शिवली कानपुर देहात।


छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को शिवली क्षेत्र  में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को व्रती महिलाओं तथा पुरषों ने अर्घ्य दिया और अपने पुत्रों के दीर्घायु व परिवार के सुख शांति की भगवान भास्कर से कामना की। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने इन्दिरानगर पहुंच व्रती महिलाओं के साथ पूजा की। मैथा ब्लाक प्रमुख अनुपमा ने भी व्रत रख इन्द्रानगर में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया। इस दौरान छठ मैया के गीत लोगों ने गाये और खुशी मनाई। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ मैया के इस महापर्व का समापन हो जाएगा।




         शिवली क्षेत्र के इंदिरा नगर, रविंद्रपुरम, पंतनगर तथा केसरी निवादा गांव में तालाबों तथा रामगंगा नहर में महिलाओं ने बने घाटों पर पहुंच कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया और इसके बाद भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया गया। अपने-अपने परिवारों के साथ डाला लेकर लोग पहुंचे और विधि विधान से पूजन कर बेटों के लंबी उम्र की कामना की। यहां पर आयोजक विशाल कुमार अर्जुन ने लोगों का सहयोग किया। व्रती महिलाओं ने बेटों के लंबे जीवन की कामना करने के साथ ही छठ मैया से अपने अटल सुहाग की भी कामना की। छठ मैया के महिलाओं द्वारा गाए गए गीतों से यहां का माहौल भक्ति मय हो गया। इसके पश्चात व्रती गीता देवी पत्नी धर्मेन्द्र कुशवाहा, आशादेवी पत्नी सुरेश, राजकुमारी पत्नी ओमप्रकाश,रेणुका पत्नी उपेंद्र,ऊषा पत्नी नरेश, सुनीता पत्नी बुधयी, चंपा पत्नी विजय, सविता पत्नी सुरेंद्र, पूजा पत्नी रवि सहित काफी संख्या में महिलाओं व्दारा पानी में खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया गया।

चौबेपुर ब्लाक प्रमुख राजेश शुक्ला ने इन्दिरानगर पहुंच व्रती महिलाओं से आशीर्वाद लिया। यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार संतोष कुमार, सीओ आलोक सिंह काफी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default