अधर्म का नाश करने पृथ्वी पर अवतरित होते हैं नारायण: आचार्य ऋषभदेव

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


जिनका नाम सुनने से ही कल्याण हो जाता है जो भक्तों के अधीन है उनके धरा धाम पर आते ही पापाचारियों के हृदय कांपने लगे और भक्तों को उनके नाम से ही मुक्ति मिल जाए वही राम और कृष्ण है। यह बात कस्बा शिवली के देवनगर मोहल्ले के महामाई मंदिर में आयोजित श्री मद्भागवत कथा में आचार्य ऋषभदेव ने श्रोताओं के बीच कही।




        शिवली कस्बा के देवनगर मोहल्ले में स्थित महामाई मंदिर पर आयोजित संगीतमई श्री मद्भागवत कथा में आचार्य ऋषभदेव ने ग्राह से गजेंद्र की रक्षा, समुद्र मंथन,बलि का भगवान को समर्पण,भगवान श्री राम  व कृष्ण जन्म की कथा का रसपान करवाया। उन्होंने बताया कि जब जब इस धरा धाम पर अधर्मियों पापाचारियों का आधिपत्य स्थापित हो जाता है तब तब ईश्वर विविध रुपों में अवतार लेकर सभी के कष्टों का समन करते हैं। जब जब होई धरम कै हानी,बाढहि असुर अधम अभिमानी ,तब तब धरि प्रभु विविध शरीरा,हरहिं सकल सज्जन भव पीरा। इस प्रकार रावण और द्वापर युग में कंस के बढ़ते अत्याचार से सभी भक्तों की करुण पुकार सुनकर प्रभु ने चैत्र शुक्ल पक्ष नौमी तिथि तथा कृष्ण ने भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को जन्म लेकर दुष्टों के हृदय में कम्पन कर दी ।नौमी तिथि मधु मास पुनीता,सुकल पक्ष अभिजित हरिप्रीता। जन्म होने पर देवता आदि सभी हर्षित हो गये क्योंकि बिप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार। तो सभी के सभी अति आनंदित हो उठे। जब यह समाचार राजा दशरथ के कानों में पहुंचा तो राजा दशरथ ने अपने मन विचार करने लगे कि पुत्र सुख उन्हें चौथे पन पर मिल रहा है।चौथे पन पायो सुत चारी। वह भी चार चार पुत्रों के साथ आज उन अंधी अंधे का श्राप मेरे लिए वरदान बन गया  और राजा दशरथ के खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।दशरथ पुत्र जन्म सुनि काना,मानहुं ब्रह्मानंद समाना। इस प्रकार जिनका नाम सुनने से ही कल्याण हो जाता है ऐसे भक्त वत्सल भगवान श्री राम के अवतरण की खुशियां अयोध्या में देखने लायक थी। भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी।सभी माताओं को पुत्रों का परम सुख प्राप्त हो रहा है और कृष्ण जन्म से देवकी और मां यशोदा परमानंदित हो रही है। एक साथ सभी कथाओं और भगवान श्री राम व कृष्ण के अवतरण की कथा सुन श्रोता गण आनंदित हो उठे। कथा के दौरान काफी संख्या में श्रोता गण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default