औरैया: अछल्दा में नहर पटरी की झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका, हाथ की कलाई पर लिखा है धुंधला नाम, हाथ की कलाई पर लिखा है धुंधला नाम

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार-औरैया
0

अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुरुकपुर मार्ग पर नहर पटरी की झाड़ियों में सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे पर चोट और गले पर फंदे के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे पुराने अछल्दा निवासी अनुज तिवारी के खेत के आगे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल-112 और अछल्दा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जीतमल चौधरी, उपनिरीक्षक विपिन पाल, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार और उपनिरीक्षक मेवालाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
हाथ की कलाई पर लिखा है धुंधला नाम
मृतक युवक की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है और शव करीब 24 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक ने काली व कत्थई रंग की टी-शर्ट, काली जींस और ग्रे रंग के जूते पहन रखे थे। उसके सिर और कान से खून बहने के निशान मिले हैं। शिनाख्त के लिए पुलिस ने जब जांच की तो युवक के दाएं हाथ की कलाई पर धुंधला सा 'अंकित' या 'ऋषि' लिखा हुआ दिखाई दिया।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए महत्वपूर्ण नमूने एकत्रित किए हैं। थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल कर युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default