ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला ने व्रती महिलाओं को फल भेंट कर कराया व्रत का परायण

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सोमवार की भोर पहर छठ पूजा घाट पहुंच चौबेपुर ब्लॉक प्रमुख ने व्रतियों तथा माताओं-बहनों से मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और फल मिष्ठान का वितरण कर 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का परायण करा उनका आशीर्वाद लिया और छठ मैया से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि आस्था और उल्लास का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का संचार करे।




              छठ महापर्व के समापन दिवस  सोमवार को मैंथा तहसील क्षेत्र के घाटों पर एक बार फिर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस महापर्व के समापन अवसर पर क्षेत्र के इंदिरानगर घाट पर पहुंचे चौबेपुर ब्लाक प्रमुख राजेश शुक्ला ने 36 घंटे के इस निर्जला व्रत को धारण करने वाली व्रती महिलाओं को फल-मिष्ठान भेंट कर उनके व्रत का परायण करा आशीष प्राप्त किया। इस अवसर पर राजेश शुक्ला ने कहा कि छठ महापर्व सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का भी प्रतीक है। जाति, वर्ग और आर्थिक स्थिति के भेदभाव से ऊपर उठकर लोग एक साथ पूजा में शामिल हुए हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में व्रती पूरी निष्ठा के साथ धार्मिक नियमों का पालन करते हुए इसे पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में खुशहाली की छठ मैया से कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default