घाटमपुर: जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत का आरोप, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

:रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर:



नगर पालिका परिषद घाटमपुर में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर रुपये लेने और दस्तावेज गायब करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) घाटमपुर से की है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।



                 शिकायतकर्ता नम्रता यादव, निवासी जवाहर नगर पूर्वी, घाटमपुर ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 18 मई 2026 को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर पालिका परिषद में आवश्यक दस्तावेज जमा किए थे। उनका आरोप है कि नगर पालिका के एक कर्मचारी अनिल गुप्ता ने दस्तावेज जमा कराने के दौरान उनसे 800 रुपये भी लिए थे।

पीड़िता का कहना है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी उनका जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। जानकारी करने पर पता चला कि उनके द्वारा जमा किए गए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं और उनके गायब होने की बात कही जा रही है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर नम्रता यादव ने उपजिलाधिकारी घाटमपुर को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा आवश्यकता होने पर दोबारा दस्तावेज जमा कराने की अनुमति देकर जल्द जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की है।


शिकायत मिलने के बाद एसडीएम घाटमपुर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और प्रशासन की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default