शिवली: बहुउद्देशीय सहकारी साधन समिति का भवन वर्षों से बदहाल, जिम्मेदार अंजान

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात ।


 विकास खंड मैथा क्षेत्र के नुनारी बहादुरपुर औनहां एवं लालपुर शिवराजपुर की बहुउद्देशीय सहकारी साधन समिति का भवन वर्षों से बदहाली का दंश झेल रहा है। जर्जर छत, टूटती ईंटें और बरसात में टपकता पानी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। जर्जर इमारत से समिति के कर्मचारी तथा खाद लेने आने वाले किसान दहशत के साए में रहते हैं। 

सहकारी साधन समिति की जर्जर छत


                  बताते चलें कि मैथा क्षेत्र के नुनारी बहादुर औनहां तथा लालपुर शिवराजपुर की बहुउद्देशी सहकारी साधन समिति करीब 75 वर्ष पुराने भवन में संचालित हो रही हैं जो अति जर्जर अवस्था में पहुंच गई हैं। जहां से किसानों को खाद मुहैया कराई जा रही है। फसली सीजन में खाद के लिए किसानों को खासी भीड़ रहती है। क्षेत्र के रामनाथ कुरील, बजरंग प्रसाद अवस्थी, दिनेश तिवारी ,मनोज कुमार ,संतराम, लल्लन शुक्ला ,धर्मपाल ,वीरेंद्र कमल आदि किसानों का कहना है कि खाद लेने के लिए घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ता है बैठने के लिए समिति के इसी जर्जर भवन का सहारा लेना मजबूरी है। छत की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कई जगह से प्लास्टर उखड़ चुका है और ईटे नीचे गिर रही हैं। पिछले तीन वर्षों से कई बार छत के टुकड़े गिर चुके हैं जिसमें किसान बाल बाल बचे है। समिति में कार्यरत कर्मचारियों को भी पूरे दिन इसी जर्जर भवन के नीचे बैठकर कार्य करना पड़ता है। इसके बावजूद भवन की मरम्मत नहीं करवाई गई है।


समिति के प्रभारी पंकज शुक्ला ने बताया कि नुनारी बहादुरपुर का भवन पूर्व में चल रहे जूनियर हाई स्कूल विद्यालय की बिल्डिंग में संचालित है तो वहीं लालपुर शिवराजपुर दोनों स्थानों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बराबर भेजा जा रहा है। अभी भवन निर्माण की स्वीकृति नहीं मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default