शिवली कानपुर देहात।
अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 13 अगस्त को हिंदी भवन, अकबरपुर में प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी तथा अखिल भारतीय पाल महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के सम्मानित लोगों द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर गांव-गांव व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल के नेतृत्व में विभिन्न टीमों ने मैथा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया तथा 13 अगस्त को हिंदी भवन, अकबरपुर पहुंचकर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया।
अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि आयोजन पर 13 अगस्त को हिंदी भवन अकबर में पहुंचने के लिए पूर्व सांसद राजाराम पाल ने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मालवर, खानचंद्रपुर, आशापुरवा, बंशनपुरवा, भक्तिनपुरवा, मक्कापुरवा, खखरा, औगी, जुगराजपुर, साहनीखेड़ा, मथुरापुरवा, जरैलापुरवा, माखनपुरवा, प्रेमपुर, नारेपुरवा, मांडा मैथा, देवीपुर, तिलियानी, सूरजपुर, कुंवरपुर, हृदयपुर, गुडसर एवं मदरापुरवा,बुझवा सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में संपर्क किया गया। जनसम्पर्क अभियान में अमर सिंह पाल (जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय पाल महासभा), विटान दिवाकर (चेयरमैन, रनिया नगर पंचायत), सियाराम पाल, सुरेश सक्सेना, मूलचंद्र पाल, ललित पाल, जितेंद्र पाल, तेजबहादुर पाल, ज्ञान सिंह पाल (सदस्य जिला पंचायत), मनवीर पाल, राम प्रकाश दीक्षित रामू, अंशु पाल, रिंकू पाल एवं रितेश,महेश पाल(प्रधान) सपा नगर अध्यक्ष शिवा दीक्षित सहित अनेक कार्यकर्ता अलग-अलग टोलियों में शामिल रहे। जनसंपर्क के दौरान पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी आम जनता के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है। युवाओं के सामने रोजगार एवं भविष्य को लेकर चिंता है, जबकि लगातार बढ़ती महंगाई से आम परिवारों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे समय में सामाजिक न्याय, समानता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का पूरा जीवन जनसेवा,न्याय,सुशासन,महिला सम्मान और लोककल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने अपने शासनकाल में जनता के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके आदर्श आज भी समाज को सेवा, न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। राजाराम पाल ने बताया कि समारोह में उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में तथा समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजकों ने समाज के सभी सम्मानित नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों एवं प्रबुद्धजनों से अपील की है कि 13 अगस्त को प्रातः 11 बजे हिंदी भवन, अकबरपुर पहुंचकर लोकमाता राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करें।यह श्रद्धांजलि समारोह लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के आदर्शों, न्याय, जनसेवा, सुशासन, महिला सम्मान और सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प बनेगा।
